ट्रांसपोर्टरों को नो-एंट्री के समय में मिली थोड़ी राहत
ट्रांसपोर्टरों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो एंट्री के समय में राहत दी गई है। जिसका ट्रांसपोर्टरों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इसका उन्हें फायदा मिलेगा। पहले गुरुग्राम की सीमा में नो एंट्री सुबह 07 से 11 बजे तक और शाम को 04 से 09 बजे तक की थी। अब सुबह की नो एंट्री 0
जासं, गुरुग्राम: ट्रांसपोर्टरों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो-एंट्री के समय में राहत दी गई है जिसका ट्रांसपोर्टरों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इसका उन्हें फायदा मिलेगा। पहले गुरुग्राम की सीमा में नो-एंट्री सुबह 7 से 11 और शाम को 4 से 9 बजे तक की थी। अब सुबह की नो एंट्री 8 से 10 बजे तक कर दी गई है। वहीं शाम की नो एंट्री 5 से 9 बजे तक रहेगी।
इसके समय में बदलाव की मांग ट्रांसपोर्टरों द्वारा पिछले काफी समय से की जा रही थी। गुड़गांव ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस शर्मा ने बताया कि लाइट, मीडियम और हेवी वाहनों पर नो एंट्री के समय में किया गया बदलाव लागू होगा। डूंडाहेड़ा यूनियन के अध्यक्ष जसवंत ¨सह ने कहा कि गुरुग्राम की जिन 56 सड़कों पर भारी वाहनों की नो एंट्री पहले से प्रतिबंधित है, वह इस बदलाव के बाद भी जारी रहेगी।