Move to Jagran APP

सफाईकर्मी तीन दिन की हड़ताल पर

नगर निगम के सफाईकर्मी मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 06:49 PM (IST)
सफाईकर्मी तीन दिन की हड़ताल पर
सफाईकर्मी तीन दिन की हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम के सफाईकर्मी मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 29 अगस्त तक हड़ताल रहेगी। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राम सिंह ने की और मंच का संचालन नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव नरेश मलकट व महेश चकरपुर ने संयुक्त रूप से किया। हड़ताल में सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, फायर मैन शामिल रहे।

loksabha election banner

ब्लॉक प्रधान व प्रदेश प्रेस सचिव बसंत कुमार इकाई गुरुग्राम के वरिष्ठ उपप्रधान राम सिंह सारसर ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ 24 मई 2018 को 16 दिन हड़ताल के बाद एक समझौता हुआ था। समझौते में सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि नगर पालिका परिषद और निगमों में सभी कच्चे कर्मचारियों को एक बेहतर पॉलिसी बनाकर पक्का कर दिया जाएगा। मांगों को लेकर 18 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति बनी थी, लेकिन एक साल से ज्यादा बीत जाने के बाद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है। तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ से महिला प्रधान सरोज देवी, ब्लॉक उपप्रधान सुरेंद्र, जिला प्रेस सचिव नरेश, रिकू, कैलाश, भारत सुरेश सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन ही शहर में सफाई नहीं होने, कूड़ा नहीं उठाने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। बस स्टैंड वर्कशॉप के नजदीक मुख्य सड़क, झाड़सा रोड, शिवाजी नगर, सेक्टर 12 को जाने वाली सड़क, सेक्टर 15 पार्ट टू, झाड़सा बांध के नजदीक, पटेल नगर सहित काफी जगहों पर कूड़ा फैला रहा। अगर हड़ताल लंबी चली तो स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.