65 हजार टैक्स डिफाल्टरों पर सी¨लग की तलवार
65 हजार टैक्स डिफाल्टरों पर सी¨लग की तलवार
संदीप रतन, गुरुग्राम
शहर में 65 हजार प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर नगर निगम जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए डिफाल्टरों को निगम की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर एक सप्ताह में टैक्स का भुगतान नहीं किया गया तो सी¨लग की कार्रवाई के साथ ही बड़े टैक्स डिफाल्टरों की संपत्ति को नीलाम भी किया जा सकता है। बता दें कि 28 फरवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स में पूरी तरह ब्याज माफी दी जा रही है, लेकिन इस साल टैक्स का भुगतान करने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। अब नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ सी¨लग शुरू करेगा।
-
3.76 लाख हैं प्रॉपर्टी आइडी
नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में करीब 3.76 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं। प्रदेशभर के नगर निगमों में नई संपत्तियों से टैक्स वसूलने और प्रॉपर्टी आइडी बनाने का एक सर्वे एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद है कि अकेले गुरुग्राम में नए सर्वे के बाद करीब 1.50 लाख नई संपत्तियां जुड़ जाएंगी। इस तरह कुल प्रॉपर्टी आइडी लगभग पांच लाख हो जाएंगी। पुरानों से टैक्स वसूलने में मशक्कत होने के साथ ही नई संपत्तियों की आइडी नहीं बनने के कारण काफी टैक्स अटका हुआ है। नगर निगम की टैक्स ¨वग अब प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए तेजी से काम कर रही है। संपत्तियों की होगी ई नीलामी
वर्ष 2018 में डिफाल्टर प्रॉपर्टी की खुली बोली लगाई जाती थी। इसमें काफी समय बर्बाद हो जाता था। लेकिन इस बार निगम की ओर से ई-नीलामी के लिए पूरा सिस्टम तैयार कर लिया गया है। इसमें ऑनलाइन ही प्रॉपर्टी को नीलामी के लिए डाल दिया जाएगा। करोड़ों रुपये बकाया
सरकारी महकमों सहित कई बड़े निजी संस्थानों, अस्पतालों, बिल्डरों और इंडस्ट्री पर करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पूरे फरवरी माह में टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों को गठन कर दिया गया है। 65 हजार प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को टैक्स की रिकवरी के लिए नोटिस भेजे गए हैं। टैक्स जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार, जेडटीओ, नगर निगम गुरुग्राम।