Move to Jagran APP

लॉकडाउन नियमों में राहत मिलते ही लगाई दौड़

लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलते ही लोग अपने सेहत को लेकर फिर से सजग होते नजर आ रहे है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 08:30 PM (IST)
लॉकडाउन नियमों में राहत मिलते ही लगाई दौड़
लॉकडाउन नियमों में राहत मिलते ही लगाई दौड़

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम: लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलते ही लोग अपने सेहत को लेकर फिर से सजग होते नजर आ रहे हैं। सुबह दौड़ने व सैर करने वालों लोगों ने फिर से अपना रुटीन बनाना शुरू कर दिया है। डीएलएफ फेज-4 से एक ग्रुप स्वेट लवर्स से जुड़े युवक, युवती व महिलाएं सुबह-सुबह अपने पूरे ग्रुप के साथ गलेरिया मार्केट के नजदीक डीएलएफ क्लब के सामने दौड़ लगाती नजर आई।

loksabha election banner

ग्रुप की एडमिन मीता शाह ने बताया कि लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद अब फिर से दौड़ लगानी शुरू कर दी है। रोजाना सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक दौड़ लगाते हैं। लॉकडाउन से पहले हमारा ग्रुप लंबी दौड़ करता था जिसमें गुरुग्राम से फरीदाबाद जैसे रूट शामिल थे। दौड़ लगाते समय नियमों का पालन भी किया जाता है हालांकि दौड़ के समय मास्क नहीं लगाते, ऐसी डाक्टरों की सलाह है कि दौड़ के समय मास्क लगाने से बचें इससे दिल का दौरा व सांस रुकने की परेशानी हो सकती है। लेकिन ग्रुप के सभी सदस्य दौड़ के साथ-साथ अपने पास मास्क रखते हैं और दौड़ खत्म करते ही अपना मास्क का प्रयोग करते हैं। शारीरिक दूरी का जरूर ख्याल रखते हैं।

नेहा जलान, सीमा सोंधी, बरखा गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लंबे समय से घरों में ही कैद हैं। स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम व दौड़ इत्यादि बेहद आवश्यक है हालांकि लॉकडाउन की वजह से लंबी दौड़ का प्रोग्राम नहीं बनाया जाता है। केवल 4-5 लोग ही एक साथ दौड़ करते हैं और वह भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.