अब विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ सकेंगे वोकेशनल कोर्स
प्रदेश के स्कूलों में कक्षा नौ से बारह तक विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वोकेशनल कोर्स अब ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए चु¨नदा स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाई गई है। केंद्र सरकार की मुहिम डिजिटल इंडिया के तहत राज्य के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और बहारदुरगढ़ जिलों के एक सरकारी स्कूल को चुना गया। जिनमें से गुरुग्राम जिले के सेक्टर चार सात स्थित राजकीय स्कूल का चयन किया गया।
सोनिया, गुरुग्राम
प्रदेश के स्कूलों में कक्षा नौ से बारह तक विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले वोकेशनल कोर्स अब ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए चु¨नदा स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाई गई है। केंद्र सरकार की मुहिम डिजिटल इंडिया के तहत राज्य के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और बहारदुरगढ़ जिलों के एक सरकारी स्कूल को चुना गया। इनमें से गुरुग्राम जिले के सेक्टर चार सात स्थित राजकीय स्कूल का चयन किया गया।
स्कूल की प्राचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि यह लैब कैडमैन (कुंसकैफकोलन एजुकेशन और मानव रचना यूनिवर्सिटी) की ओर से बनाई गई है। इसमें विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्सों का पाठ्यक्रम साफ्टवेयर के माध्यम से करवाया जाएगा। अगले सप्ताह 19 नवंबर से इस लैब में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। लैब में विद्यार्थियों को स्वीडन के स्कूलों की तरह शिक्षा दी जाएगी।
विद्यार्थियों को मिला 20 लैपटॉप का तोहफा
स्कूल प्राचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि लैब में विद्यार्थियों को 20 लैपटॉप दिए गए हैं। इसके अलावा एक प्रोजेक्टर भी लगाया गया है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स पढ़ाए जाएंगे। इनमें ऐसे साफ्टवेयर डाले गए हैं जिनमें विद्यार्थी आसानी से आइटी और रिटेल कोर्स के बारे में पढ़ सकते हैं। इनके लिए विद्यार्थियों को यूजरनेम और पासवर्ड भी दिए गए हैं। विद्यार्थी इन यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए मोबाइल में भी इसका अध्ययन किया जा सकता है। इनमें एक लैपटॉप पर दो विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे।
¨हदी भाषा में उपलब्ध हैं सभी जानकारियां
डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत सॉफ्टवेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल से जोड़ा जाएगा। सॉफ्टवेयर में सभी जानकारी ¨हदी माध्यम में उपलब्ध है। ऐसे में विद्यार्थियों को इस सॉफ्टवेयर से पढ़ाई कराना आसान होगा। कक्षा नौ से लेकर बारह तक के विद्यार्थी इस साफ्टवेयर का लाभ उठाएंगे। सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न चरणों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके जरिये कक्षाओं के पाठ्यक्रम को सरल तरीके से बताया जाएगा।
विद्यार्थी लिखित माध्यम और विडियो के जरिये पढ़ाई करेंगे। इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करना इतना आसान है कि विद्यार्थी एक बार बताने के बाद आसानी से खुद ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। लैब में एक शिक्षक होगा जो विद्यार्थियों की साफ्टवेयर चलाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन टेस्ट लिए जाएंगे जिसका परिणाम विद्यार्थी तुरंत देख सकते हैं।