शिवानी ने मलेशिया में जीते दो स्वर्ण सहित तीन पदक
भारत की स्टार तैराक शिवानी कटारिया ने मलेशिया में खेली गई 55 वीं मलेशिया इन्विटेशनल तैराकी प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। शिवानी ने दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारत की स्टार तैराक शिवानी कटारिया ने मलेशिया में खेली गई 55 वीं मलेशिया इन्विटेशनल तैराकी प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक है। शहर की इस तैराक ने 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस इवेंट में सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला होता है और पदक जीतना भी ज्यादा मुश्किल हाता है। दूसरा पदक 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में रजत पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बना चुकी शिवानी देश की उभरती हुई तैराक हैं और टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में अपने खर्च पर इन दिनों थाईलैंड में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। शिवानी ने कहा कि प्रतियोगिता में मलेशिया के अलावा अन्य कई देशों के तैराक प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जिनके बीच मुकाबले अच्छे रहे। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो इस तरह की प्रतियोगिताएं ज्यादा से से ज्यादा खेलने की जरूरत है ताकि अच्छे तैराकों के बीच मुकाबले जीतने की प्रेक्टिस हो सके।