तीरंदाज वर्षा ने जीता स्वर्ण पदक
झारखंड-रांची में खेली गई राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की वर्षा दलाल ने स्वर्ण पदक जीता। वर्षा अंडर 17 आयु वर्ग के रिकर्व इवेंट 60 मीटर में भाग ले रही थी और स्वर्ण पदक जीता है। वर्षा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे थे और सभी राउंड में कड़े मुकाबले हुए थे लेकिन वह फाइनल में स्थान बनाने में कामयाब रहे थे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :
झारखंड-रांची में खेली गई राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की वर्षा दलाल ने स्वर्ण पदक जीता। वर्षा अंडर 17 आयु वर्ग के रिकर्व इवेंट 60 मीटर में भाग ले रही थी और स्वर्ण पदक जीता है। वर्षा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे थे और सभी राउंड में कड़े मुकाबले हुए थे, मगर वह फाइनल में स्थान बनाने में कामयाब रहे थे। फाइनल में उनके साथ झारखंड के खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे थे और उनके बीच स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। वर्षा ने कहा कि राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।