ओलंपिक चैनल पर मुक्केबाजी का आंखों देखा हाल हिदी में
दर्शकों को अब क्रिकेट की तरह टोक्यो ओलंपिक में सभी खेलों के मुकाबलों की रनिग कमेंट्री (आंखों देखा हाल) हिदी भाषा में सुनने को मिलेगी।
अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम
दुनिया में हिदी भाषा का रुतबा बढ़ रहा है। कई जाने-माने चैनलों के बाद अब ओलंपिक चैनल भी हिदी की अहमियत समझने लगा है। दर्शकों को अब क्रिकेट की तरह टोक्यो ओलंपिक में सभी खेलों के मुकाबलों की रनिग कमेंट्री (आंखों देखा हाल) हिदी भाषा में सुनने को मिलेगी। मंगलवार से जॉर्डन में टोक्यो के लिए शुरू हुए मुक्केबाजी क्वालीफाई राउंड मुकाबलों की ओलंपिक चैनल पर स्पेन से हिदी रनिग कमेंट्री की जा रही है। ओलंपिक चैनल ने हरियाणा के अर्जुन अवॉर्डी पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज राजकुमार सांगवान को मुक्केबाजी की रनिग कमेंट्री के लिए चुना है।
भारत के खिलाड़ियों का दुनिया में बढ़ता दबदबा और दर्शकों की बड़ी संख्या को देखते हुए ओलंपिक चैनल ने अंग्रेजी व रूसी भाषा के साथ हिदी को भी अपनाया है। चैनल हिदी दर्शकों के लिए हिदी में रनिग कमेंट्री प्रसारित करेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। आज दुनिया में अंग्रेजी व रूसी और हिदी भाषा सबसे ज्यादा लोगों के बीच में बोली जाने वाली भाषा है। हर चैनल ज्यादा दर्शकों को अपने से जोड़ने के लिए आज हिदी को अपना रहा है।
राजकुमार सांगवान ने बताया कि दो दिन से ओलंपिक चैनल पर मुक्केबाजी के संबंध में वह हिदी में रनिग कमेंट्री कर रहे हैं। आने वाले सभी क्वालीफाई राउंड में ऐसा चलेगा। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भी दर्शकों को खिलाड़ियों के मुकाबलों के समय रनिग कमेंट्री सुनने को मिलेगी। सांगवान ने कहा कि उनके साथ दूसरे साथी रमन भनोट उनके साथ हिदी में कमेंट्री कर रहे हैं।