आठ हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने किया आवेदन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के अवसर पर गुरुग्राम साइबर हब में आयोजित होने वाली महिला मैराथन के लिए आठ हाजार से ज्यादा महिलाएं आवेदन करा चुकी है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर साइबर हब में होने वाली महिला मैराथन के लिए आठ हजार से ज्यादा महिलाएं आवेदन करा चुकी हैं। मैराथन में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के अलग-अलग हिस्से में ट्रायल दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
दौड़ के लिए 13 वर्ष से ज्यादा आयु वाली लड़की व महिलाएं आवेदन करा सके। अभी तक 5 किमी दौड़ के लिए 5 हजार ने आवेदन किया है और 10 किमी दौड़ के लिए 2023 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। 21 किमी दौड़ के लिए 731 और 42.2 किमी दौड़ के लिए 412 प्रतिभागी आवेदन कर चुकी हैं।
-
कब कहां होगी ट्रायल दौड़
- 24 फरवरी: सोहना सदर तथा उद्योग विहार पुलिस थाना ट्रायल दौड़ कराएगा
- 25 फरवरी: सेक्टर 29, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दौड़ होगी।
- 26 फरवरी: सुशांतलोक सेक्टर 5 थाने की ओर से आयोजन
- 27 फरवरी: सिटी व सेक्टर 10 थाने की ओर से
- 28 फरवरी:खेड़कीदौला, शिवाजी नगर थाना
- 29 फरवरी: डीएलएफ फेज वन, सेक्टर-9ए थाना
- 1 मार्च: भोंडसी व सेक्टर 56 थाना दौड़ कराएगा
- 2 मार्च: आइएमटी मानेसर, डीएलएफ फेस टू
- 3 मार्च: डीएलएफ फेस थ्री, पालम विहार
- 4 मार्च: सेक्टर 40 व 65 थाने की ओर से ट्रायल दौड़ होनी है
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन:
दौड़ में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.द्दह्वह्मह्वद्दह्मड्डद्व द्वड्डह्मड्डह्लद्धश्रठ्ठ.द्बठ्ठ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें 5 मार्च शाम तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दौड़ में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर व 42.2 किलोमीटर के मुकाबले शामिल होंगे। दौड़ में 13 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियां व महिलाएं भाग ले सकती हैं।