छह खेल प्रतियोगिताओं की आयोजन तिथि बदली गई
राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का समय बदल गया है। शिक्षा विभाग ने कुछ खेल स्पर्धाओं की तारीख बदली है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का समय बदल गया है। शिक्षा विभाग ने कुछ खेल स्पर्धाओं की तारीख बदली है। जिन खेलों का आयोजन सितंबर में होना था, वह अब अक्टूबर में होंगे। जिला शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने कहा कि खेल स्पर्धाओं के आयोजन स्थान वही रखे गए हैं, सिर्फ तारीख में बदलाव किया गया है। अहलावत ने कहा कि सभी प्रतियोगिताएं टीम स्पर्धाओं की हैं। सभी टीमों को अवगत करा दिया गया है। - यमुनानगर : 23 सितंबर से अंडर-19 लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता होनी थी जो अब चार से छह अक्टूबर तक यमुनानगर में खेली जाएंगी।
- अंबाला : 23 सितंबर से अंडर-19 लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता और अंडर-17 लड़के, लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता व अंडर-19 लड़के व लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता खेली जानी थी। अब यह प्रतियोगिता चार से छह अक्टूबर तक अंबाला में खेली जाएंगी। - भिवानी : 23 सितंबर से अंडर-17 लड़के व लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता और अंडर-19 लड़के व लड़कियों की एथलेटिक प्रतियोगता खेली जानी थी। अब यह प्रतियोगिता चार से छह अक्टूबर तक भिवानी में खेली जाएंगी।