गुरुग्राम की गोल्फर त्वेसा मलिक ने जीता खिताब
गुरुग्राम की गोल्फर त्वेसा मलिक ने इस सीजन में तीसरी बार हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2019 लीग -13 खिताब हासिल किया। मलिक इससे पहले दो बार त्वेसा खिताब हासिल कर चुकी है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम की गोल्फर त्वेसा मलिक ने तीसरी बार सीजन का हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2019 लीग-13 खिताब हासिल किया। त्वेसा मलिक इससे पहले दो बार खिताब हासिल कर चुकी हैं। शहर के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में तीन दिन चले मुकाबले के अंतिम दिन शुक्रवार को त्वेसा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 74 का स्कोर किया। तीन दिन मुकाबले में 68,75,74 का स्केार किया और कुल 217 का स्कोर किया। त्वेसा ने 1 लाख 44 हजार रुपये का इनाम जीता।
दूसरे स्थान पर रिद्धिमा दिलावरी व दीक्षा डागर 218-218 के स्कोर पर संयुक्त रूप से रहीं। तीसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई रहीं। बिश्नोई ने 221 का स्कोर किया। चौथे स्थान पर नेहा त्रिपाठी 222 के स्कोर पर रहीं। प्रतियोगिता में देश भर से 24 गोल्फर भाग ले रही हैं। गोल्फ टूर में वर्षभर में 16 से 18 टूर मुकाबले देश के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें 13 टूर मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें देश की बेस्ट गोल्फरों को शामिल किया जाता है।
- हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2019 लीग विजेता :
3 बार, त्वेसा मलिक
3 बार, रिद्धिमा दिलावरी
2 बार, गौरिका बिश्नोई
1 बार, नेहा त्रिपाठी
1 बार, अमनदीप
1 बार, गुरसिमर बदवाल
1 बार, गौरी