खेल: शतरंज खिलाड़ी रिद्धिका कोटिया ने जीता पदक
रिद्धिका कोटिया ने मुंबई में पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। 7 जनवरी 201
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर की शतरंज खिलाड़ी रिद्धिका कोटिया ने मुंबई में पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। 7 जनवरी 2018 को मुंबई में इंटरनेशनल जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के 10 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। कोटिया ने अन्य देशों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर अपने को पदक की दौड़ में शामिल रखा और कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। हरियाणा चेस एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि रिद्धिका ने इससे पहले एनसीआर स्के¨टग चैम्पियनशिप में 22 दिसंबर 2018 को रजत पदक और 28 दिसंबर 2018 को भोपाल इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें