Move to Jagran APP

खेल: सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदक

खेल : सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदकखेल : सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदकखेल : सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदकखेल : सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदकखेल : सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदक

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 01:20 PM (IST)
खेल: सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदक
खेल: सौ मीटर दौड़ में अमित ने जीता स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: रांची (झारखंड) में चल रही 34वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 2018 में शनिवार को हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार मिटान ने कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ इवेंट में अमित ने स्वर्ण पदक और अनुज ने रजत पदक हासिल किया।

loksabha election banner

अंडर 17 में 100 मीटर इवेंट में मोहित ने रजत पदक जीता। अंडर 16 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में अंजली ने रजत पदक व अंडर 19 शॉटपुट इवेंट में योगिता ने रजत पदक और 400 सौ मीटर दौड़ में आयुष डबास ने स्वर्ण पदक व लांग जंप में गौरव ने रजत पदक के अलावा डिस्कस थ्रो में सुमित ने रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में रचना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर 18 के 400 मीटर दौड़ में विजय ¨सधू ने रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में दिपांशी ने कांस्य पदक व अंडर 16 के लांग जंप इवेंट में ज्योति ने कांस्य पदक, हाई जंप इवेंट में बिजेंद्र ने कांस्य पदक जीता।

अंडर 18 डिस्कस थ्रो इवेंट में श्वेता ने कांस्य पदक जीता। शॅाटपुट में सौरभ ने स्वर्ण पदक, भाला फेंक इवेंट में सिमरनजीत कौर ने स्वर्ण व ज्योति ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 20 दस हजार मीटर दौड़ में गुरप्रीत ने रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के पहले दिन यशवीर ने 75.63 मीटर भांला फेंककर स्वर्ण पदक और हाई जंप इवेंट में खुशी ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा से 168 खिलाड़ियों का दल गया हुआ है, जिसमें 101 लड़के और 67 लड़कियां शामिल है। चैंपियनशिप 2 से 5 नवंबर तक खेली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.