सोहना बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष, 883 मतदाता करेंगे फैसला
सोहना बार एसोसिएशन चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। आज ...और पढ़ें
-1789039280810_m.webp)
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला। AI जनरेटेड
HighLights
अध्यक्ष पद के लिए एमपी भारती, सुनील विकल, अमित यादव में त्रिकोणीय मुकाबला।
उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और महिला आरक्षित पदों पर भी चुनाव।
कुल 883 अधिवक्ता ईवीएम से करेंगे मतदान, आज ही आएंगे नतीजे।
संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में सोहना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे रहे। चुनाव में 883 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से कराया जाएगा।
मुस्कान बानो चुनाव मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए एमपी भारती, सुनील विकल और अमित यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए परमजीत यादव और लाल बहादुर जांगड़ा के बीच मुकाबला होगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित दो पदों पर अनीता शर्मा और मुस्कान बानो चुनाव मैदान में हैं।
सचिव पद के लिए महेश मावी, परवीन दायमा और राजबीर खटाना के बीच मुकाबला है। सहसचिव पद पर भूपेंद्र सैनी और अनिल कुमार आमने-सामने हैं। बार एसोसिएशन में लाइब्रेरियन और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होगा।
चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। आरओ एडवोकेट सोमवार सिंह होंगे।
वहीं एआरओ सुनील खटाना, राजकुमार कनोजिया, अरुण पंवार, सुनील पंवार और मुजफ्फर चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
