संस्कृत भाषा में छिपा है ज्ञान: आचार्य सत्येंद्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक कन्या विद्यालय में श्रीमछ्वागवत गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई स्कूलों से विद्यार्थी पहुंचे।
संवाद सहयोगी, सोहना: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक कन्या विद्यालय में श्रीमछ्वागवत गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई स्कूलों से विद्यार्थी पहुंचे। भारत संस्कृत परिषद हरियाण के अध्यक्ष आचार्य सत्येंद्र प्रकाश सत्यम ने स्कूली बच्चों को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी भाषाओं का समावेश संस्कृत भाषा में है। गीता का एक एक श्लोक जीवन के लिए प्रेरणा देता है।
खंड शिक्षा अधिकारी, सोहना सरोज दहिया ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा उजागर होती है। स्कूल की प्राचार्य सुनील कुमारी ने बताया कि आज विद्यालयों में छात्राएं संस्कृत भाष में रुचि ले रही हैं। संस्कृत भाषा में छात्राओं ने गीता के श्लोकों को पढ़ा और फिर उनका ¨हदी मे अनुवाद किया गया।