Move to Jagran APP

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहराई

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यहां के उद्यमी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:40 PM (IST)
दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गहराई

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यहां के उद्यमी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो है। इसकी बार-बार शिकायत के बावजूद गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे उद्यमियों से लेकर औद्योगिक कामगारों तक का आना-जाना दुश्वार हो गया है। दूसरे राज्यों से बिजनेस डील के लिए यदि कोई प्रतिनिधिमंडल यहां आता है तो उसकी नजर में इस क्षेत्र की नकारात्मक छवि बनती है। स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि उद्योगों की इस प्रकार से उपेक्षा ठीक नहीं है।

loksabha election banner

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। यहां सड़क, सीवर, पानी से लेकर ड्रेनेज तक की स्थिति ठीक नहीं है। इस क्षेत्र के के बड़े हिस्से को अनियमित औद्योगिक क्षेत्र में गिना जाता है। इस कारण भी यहां विकास कार्य सरकारी विभाग द्वारा नहीं कराया जाता है, मगर इस औद्योगिक क्षेत्र का जो भी भाग नगर निगम के अधीन आता है वहां भी काम नहीं कराया जा रहा है।

दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के संरक्षक विनय गुप्ता का कहना है कि यहां की समस्याओं को लेकर लगातार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जाती है। इस क्षेत्र की गलियों में सीवर का पानी हमेशा भरा रहता है। निगमायुक्त से लेकर नगर निगम के अन्य अधिकारियों तक से गुहार लगा ली गई फिर भी जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है। लगभग 50 औद्योगिक इकाइयों के लिए यहां बड़ा संकट है।

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 350 औद्योगिक इकाइयां हैं। गलियों में सीवर का पानी भरे रहने से हर समय वातावरण में दुर्गंध उठती रहती है। अधिकतर कामगार पैदल या साइकिल से यहां काम करने आते हैं। इन सभी को इन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जो इन सभी के लिए काफी कठिन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.