सेक्टर-57 निवासी आमरण अनशन पर बैठने को पानीपत रवाना
एनहांसमेंट की मार झेल रहे सेक्टर-57 के लोग रविवार को पानीपत में आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक एचएसवीपी व सरकार उनकी समस्या का समाधान नहीं कर देते, तब तक आमरण अनशन पर ही रहेंगे।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): एनहांसमेंट की मार झेल रहे सेक्टर-57 के लोग रविवार को पानीपत में आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व सरकार उनकी समस्या का समाधान नहीं कर देते, तब तक आमरण अनशन पर ही रहेंगे।
सेक्टर-57 के प्लाटधारकों का कहना है कि वे एनहांसमेंट भरने के विरोध में नहीं हैं। एचएसवीपी की एनहांसमेंट नीति गलत है। एनहांसमेंट की गणना गलत की गई है। कई साल के ब्याज प्लाटधारकों पर बेवजह थोप दिया गया है। लोगों ने एनहांसमेंट का विरोध शुरू किया तो प्रदेश भर के प्लाटधारकों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों को एकमुश्त 40 फीसद की छूट देने की बात कही थी। उसके बाद भी प्लाटधारक नहीं माने। 6 मई को प्रदेश स्तर की हिसार में रैली की गई। इस रैली में निर्णय लिया गया था कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 27 मई को पानीपत के मैदान में प्रदेशभर के प्लाटधारक आमरण अनशन पर बैठेंगे।
इससे पहले सेक्टर-57 से सभी लोग सेक्टर में ही एकत्रित होकर बस में बैठकर पानीपत के लिए सुबह करीब सात बजे रवाना हुए। रवाना होने से पहले लोगों ने सरकार व एचएसवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब तक लोगों को न्याय नही मिल जाता। चैन से नही बैठेंगे।
संदीप दीक्षित कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है। अब आमरण अनशन का तरीका अपनाना पड़ा।
- हुमेश शर्मा एचएसवीपी के अधिकारियों ने तानाशाही पूर्ण तरीके से एनहांसमेंट की राशि तय कर दी।
अंकुर कपूर।
सरकार और अधिकारियों के साथ मसले को हल करने के लिए कई दौर की वार्ता की।
अनिल राठी एनहांसमेट का मसला गंभीर नहीं है। लोगों की केवल इतनी सी डिमांड है कि उनकी गणना गलत की गई है। केवल उसको ठीक कर दिया जाए।
राजेश यादव