सतपाल पटवारी दूसरी बार बने गुरुग्राम पटवारी संघ के जिला प्रधान
बादशाहपुर में पटवारियों और कानूनगो की आम सभा में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सतपाल पटवारी को सर्वसम्मति ...और पढ़ें

सतपाल पटवारी दूसरी बार बने गुरुग्राम पटवारी संघ के जिला प्रधान ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
बादशाहपुर में पटवारियों और कानूनगो की आम सभा हुई।
सतपाल पटवारी सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुने गए।
नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जागरण संवाददाता, बादशाहपुर। पटवार घर के प्रांगण में पटवारियों और कानूनगो की आम सभा आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रधान और जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई।
उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया।
सतपाल पटवारी को जिला प्रधान चुना गया
आम सभा में सतपाल पटवारी को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। मनोज कुमार कानूनगो को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित प्रधान और वरिष्ठ उपप्रधान ने सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया।
नई कार्यकारिणी में भूपेंद्र पटवारी को कोषाध्यक्ष और दीपक नेहरा को सचिव नियुक्त किया गया। कुलदीप कसाना पटवारी और नितिश शर्मा पटवारी को उपप्रधान बनाया गया।
जिला नुमाइंदा के रूप में कर्मजीत पटवारी और समरदीप पटवारी का चयन हुआ। संजय मेहरा पटवारी को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई।
सदस्यों ने नई कार्यकारिणी की बधाई दी
अशोक वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा अजय वर्मा को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
