Move to Jagran APP

श्रम कानून में बदलाव का विरोध

श्रम कानून में बदलाव के विरोध में औद्योगिक कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बना विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 07:50 PM (IST)
श्रम कानून में बदलाव का विरोध
श्रम कानून में बदलाव का विरोध

जासं, गुरुग्राम: श्रम कानून में बदलाव के विरोध में औद्योगिक कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बना विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-18 उद्योग विहार में श्रमिक यूनियन फेडरेशन ने एटलस चौक के निकट मानव श्रृंखला बना सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया। मारुति सुजुकी मजदूर संघ के अध्यक्ष कुलदीप जांघू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। मालिकों को खुश करने के लिए श्रम कानूनों में भारी बदलाव किए जा रहे हैं। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मंदी के बहाने कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की मनमाने तरीके से छंटनी की जा रही है। कहा कि होंडा के कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लघु सचिवालय के बाहर भी कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बना प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.