महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
संवाद सहयोगी, सोहना: महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सोहना के विधायक संजय सिंह ने झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। स्वच्छता अभियान शिव कुंड के मुख्य द्वार से शुरू हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य रास्तों पर साफ सफाई की। विधायक संजय सिंह ने गांधी जी और शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि देश की भावी पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले, तभी जयंती मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर नगरपरिषद के पूर्व प्रधान राजकुमार गोयल, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान सुभाष बंसल, पूर्व प्रधान विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गौरव चुघ, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सक्सेना, पार्षद नगेश मुखी, पूर्व पार्षद हरीशनंदा, धर्मेंद्र राघव, भोला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।