Move to Jagran APP

बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद को नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने राहत सामग्री शुक्रवार को भेजी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:25 PM (IST)
बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

जासं, गुरुग्राम: नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने शुक्रवार को बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री से भरे वाहन को पुलिस आयुक्त केके राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि परेशानी में फंसे लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ा धर्म है। सभी संगठनों को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।

loksabha election banner

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुंजन मेहता ने पुलिस आयुक्त को राहत सामग्री के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा इससे पहले भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रयास किए गए हैं। इस समय बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। वहां पर काफी सहायता की आवश्यकता है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र फौजी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। देश में कहीं भी आपदा आए, सभी को सहायता के लिए मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए। इसी सोच के तहत संगठन काम कर रहा है। इस मौके पर संगठन के हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष गगनदीप सिंह चौहान, प्रतीक आहलूवालिया, देवेंद्र नेगी, पुष्कर मेहता, राज कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.