आप जिलाध्यक्ष महेश यादव ने समर्थकों सहित पार्टी छोड़ी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिद को त्यागपत्र भेजा है। चुनावी माहौल में महेश यादव का समर्थकों के साथ त्यागपत्र देना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। नवीन जयहिद को भेजे त्यागपत्र में महेश यादव और उनकी टीम ने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से पूरा मान-सम्मान दिया गया। उन्होंने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है कि वह अब किस पार्टी के साथ जुड़ेंगे। महेश यादव के साथ अतेंद्र नागर, प्रदीप यादव, अनिल खुराणा, मुकेश यादव, मोहर सिंह, गोपी मोलाहेड़ा किरण देव शर्मा, डॉक्टर राजेश कारग्वाल ने भी पार्टी छोड़ दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें