तैयारियां पूरी, आज होगी कांग्रेस की बदलाव रैली
शनिवार की सुबह 11 बजे सोहना की अनाज मंडी में होने जा रही कांग्रेस की बदलाव रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कांग्रेस के नेता व रैली के आयोजक पहलवान सतबीर खटाना ने रैली स्थल देखने के बाद यह दावा किया
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी सोहना: शनिवार की सुबह 11 बजे सोहना की अनाज मंडी में होने जा रही कांग्रेस की बदलाव रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस के नेता व रैली के आयोजक पहलवान सतबीर खटाना ने रैली स्थल देखने के बाद यह दावा किया। कांग्रेस की इस रैली से सोहना में राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार बन सकते हैं। वजह ये है कि यहां के नेता स्थानीय व बाहरी का मुद्दा लेकर राजनीतिक मैदान तीर चला रहे हैं। रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप ¨सह सुरजेवाला संबोधित करेंगे। गांव के लोगों में रैली को लेकर उत्साह बना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें