विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सीखे राजयोग के गुर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 07:37 PM (IST)

गांव भोड़ाकलां स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में चिकित्सकों के लिए माई फ‌र्स्ट रिस्पांसिबिलिटी- सेल्फ केयर कार्यक्रम का आयोजन किया

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सीखे राजयोग के गुर
ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सीखे राजयोग के गुर

संवाद सहयोगी, पटौदी: गांव भोड़ाकलां स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में चिकित्सकों के लिए माई फ‌र्स्ट रिस्पांसिबिलिटी- सेल्फ केयर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें चिकित्सकों को राज योग करने की विधि तथा उसके लाभ बताए गए। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिग बोर्ड के अध्यक्ष पदमश्री डा. बीएन गंगाधर ने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति से व्यक्ति स्वयं को रोगों से मुक्त कर सकता है। नकारात्मक विचार स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं तथा कई रोगों का कारण बनते हैं। अपने मन की शक्ति से रोगी स्वयं को ठीक कर सकता है। ओआरसी की निदेशिका आशा ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से आंतरिक शक्ति जागृत होती है। दूसरों की संभालने से पहले अपनी संभाल करना जरूरी है। आयोजन में ओआरसी की राजयोग शिक्षिका बीके ख्याति, एनएमसी के प्रोफेसर विजय आहुजा, बीके दीपक तथा बीके विधात्री ने भी अपने विचार रखे। जयप्रकाश मिश्रा बने नवयुग ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष

जासं, गुरुग्राम: नवयुग ब्राह्मण महासंघ की आम सभा रविवार को लक्ष्मण विहार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में संपन्न हुई। अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक संतोष मणि त्रिपाठी ने की। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जयप्रकाश मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा विद्यासागर और अरुण कुमार पांडे को उपाध्यक्ष, सुभाषचंद दुबे को महासचिव, अरुण कुमार चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे लोग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे। सामाजिक गतिविधियों को बढ़-चढ़कर बढ़ावा दिया जाएगा। आम सभा में श्रवण दुबे, जीडी मिश्रा, लोकेश शुक्ला, बिट्टू शुक्ला, बीके मिश्रा, नवयुग ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, एसपी तिवारी, अवधेश शुक्ला, संजय मिश्रा, संजय ओझा, शिवमंगल शुक्ला, एडवोकेट एएस मिश्रा, मुकेश मिश्रा, लालबाबू पांडे, विजय पांडे, सुनील मिश्रा, सतीश पांडे, नागेश दुबे, विवेक त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, प्रवीण कुमार ओझा, राहुल पांडे, शिव प्रसाद तिवारी आदि शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।