Move to Jagran APP

रामनवमी पर 'दशरथ की मृत्यु' देख आहत हुआ मन

रामनवमी के दिन जब लोग घरों में Þभए प्रगट कृपालाका जाप कर रहे थे तो दूरदर्शन पर रामायाण में दशरथ मरण का एपिसोड दिखाया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:17 AM (IST)
रामनवमी पर 'दशरथ की मृत्यु' देख आहत हुआ मन
रामनवमी पर 'दशरथ की मृत्यु' देख आहत हुआ मन

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: रामनवमी के दिन जब लोग घरों में 'भए प्रगट कृपाला' का जाप कर रहे थे, तो दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे रामायण सीरियल में उसी समय 'दशरथ की मृत्यु' का एपिसोड प्रसारित हो रहा था। दूरदर्शन की अदूरदर्शिता वाली सोच से लोगों की भावनाएं आहत हुई। वहीं इसी दिन दूरदर्शन पर महाभारत में श्री कृष्ण जन्म का दिखाया गया। लोगों का कहना है कि दूरदर्शन को रामनवमी के दिन लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए था। लोगों की आस्था के इस बड़े त्योहार के दिन भगवान राम के पिता दशरथ का मरण नहीं दिखाना चाहिए था। रामनवमी लोगों की आस्था से जुड़ा एक बड़ा त्योहार है। इस दिन हर हिदू घर में पूजन करता है। नवरात्र का समापन होता है। इस दिन दूरदर्शन पर राजा दशरथ के मरण का एपिसोड दिखाना निदनीय है।

loksabha election banner

सोबन साहू, महासचिव, आरडब्ल्यूए (विपुल व‌र्ल्ड) दूरदर्शन को रामनवमी के दिन भगवान राम के जन्म का एपिसोड ही दोबारा दिखाना चाहिए था। दूरदर्शन अधिकारियों ने रामनवमी के दिन दशरथ मरण का एपिसोड दिखा कर बड़ी चूक की है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

सुजीत कुमार सैनी रामनवमी के बड़े त्योहार पर लोग भगवान राम की बड़ी-बड़ी झांकियां निकालते हैं। रामनवमी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार लॉकडाउन के चलते इस तरह के आयोजन तो नहीं हो पाए। दूरदर्शन को भी दशरथ मरण का एपिसोड दिखाने से पहले विचार करना चाहिए था।

- रमेश बेनीवाल सुबह जिस समय लोग भगवान राम का पूजन कर रहे थे। उसी समय टीवी में दशरथ मरण का एपिसोड चल रहा था। दूरदर्शन की यह बड़ी चूक रही। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रामनवमी के दिन दशरथ की मृत्यु के एपिसोड को टाला जा सकता था।

शुभम गोयल, व्यापारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.