Move to Jagran APP

प्रदेश में नया बदलाव लाने जा रहा है पौधागीरी अभियान: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य को हरा भरा बनाना हम सभी का क‌र्त्तव्य है। हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधरोपण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पौधगीरी अभियान शुरू किया गया है। इसी से हरियाणा में हरियाली की बहार आएगी। हर किसी को चाहिए कि वह स्वयं को पौधों से जोड़ने का पुनीत कार्य करे। प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के छठीं से 12वीं कक्षा तक के 22 लाख विद्यार्थी एक-एक पौधे लगाएंगे। उनका संरक्षण करेंगे। उनके ऐसा करने से जीवन और बेहतर होगा, पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि 3100 विद्यार्थियों के बीच खुद को वह काफी उत्साहित पा रहे हैं। यह अभियान प्रदेश में नया बदलाव लाने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:33 PM (IST)
प्रदेश में नया बदलाव लाने जा रहा है पौधागीरी अभियान: मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य को हरा भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधरोपण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पौधागीरी अभियान शुरू किया गया है। हर किसी को चाहिए कि वह स्वयं को पौधों से जोड़ने का पुनीत कार्य करे। प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के छठवीं से 12वीं कक्षा तक के 22 लाख विद्यार्थी एक-एक पौधे लगाएंगे। उनका संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि 3100 विद्यार्थियों के बीच खुद को वह काफी उत्साहित पा रहे हैं। यह अभियान प्रदेश में नया बदलाव लाने जा रहा है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने यह बातें रविवार को शहर के सेक्टर-38 स्थिति ताऊ देवीलाल खेल परिसर में पौधागीरी कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि हरियाली जीवन के लिए जरूरी है। आने वाले तीन माह तक प्रदेश के 22 लाख विद्यार्थी पौधे लगाएंगे, जिससे प्रदेश भर में हरियाली को बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, वह हर किसी के लिए ¨चता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पौधा लगाएं, उसका कोई नाम अवश्य दें। जो किसी महापुरुष या उनके परिवार के सदस्य का हो सकता है।

मिलेगी प्रोत्साहन राशि

हर विद्यार्थी को छह माह में राज्य सरकार द्वारा 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। तीन साल में साल में हर विद्यार्थी को पौधे की देखभाल के लिए 300 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने लगाए पौधे का लगातार तीन साल तक ध्यान रखना है। उसके बाद पौधा जड़ पकड़ जाएगा और 10 साल में वह हमें फल, फूल, छांव और लकड़ी देगा। सीएम से मिलकर उत्साहित हुए विद्यार्थी

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विद्यार्थी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बड़े उत्साहित हुए। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे बच्चों ने उन्हें घेर लिया। सीएम भी बच्चों के बीच काफी खुश नजर आ रहे थे। मंच से ही उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि 'जागेंगे जगाएंगे यह सब को बतलाएंगे पौधे खूब लगाएंगे', 'पालेंगे-पोसेंगे पेड़ इन्हें बनाएंगे', 'आज के नन्हें मित्रों को हम वृक्ष विशाल बनाएंगे', 'अपने प्यारे मित्रों संग हरियाणा को मनोहर और हरा-भरा बनाएंगे'। इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर ¨सह, विधायक उमेश अग्रवाल व सोहना विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.