ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
एक भारत श्रेष्ठ भारतके तहत सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जूम एप पर आयोजित हुई।
जासं, गुरुग्राम: एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता जूम एप पर आयोजित हुई। इसका विषय 'नो अबाउट तेलंगाना' था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यमन्यु यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में तेलंगाना की भाषा, शहर, टूरिस्ट प्लेस, त्योहार, खानपान और पहनावे को लेकर कुल 33 प्रश्न पूछे गए। उन्होंने प्रतिभागियों को राज्यों के बीच चल रहे एक्सचेंज प्रोग्राम के महत्व के बारे में बताया। देश की संस्कृति के बारे में बताते हुए सभी धर्मो और भाषाओं का सम्मान करने की सीख दी गई। क्विज मास्टर निशा और श्वेता ने ईबीएसबी कॉलेज क्लब की अध्यक्ष डॉ. सलोनी वर्मा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में पहला स्थान छात्र सूरज प्रजापति, दूसरा स्थान हनी व हेमंत और तीसरा स्थान कंचन, सतेंद्र सिंह व आकाश सैनी ने प्राप्त किया।