गुरुग्राम में बिना नंबर की थार जब्त होने पर युवक ने बोनट पर चढ़कर किया हंगामा
गुरुग्राम के सोहना चौक पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बिना नंबर की थार जब्त की गई। इससे नाराज ...और पढ़ें

गुरुग्राम में बिना नंबर की थार जब्त (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
गुरुग्राम में बिना नंबर की थार जब्त होने पर हंगामा।
युवक ने बोनट पर चढ़कर पुलिस से की बदसलूकी।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हुई यह कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई के दौरान सोहना चौक पर थार सवार युवक ने जमकर हंगामा किया।
बिना नंबर की गाड़ी जब्त किए जाने से नाराज युवक कभी बोनट पर चढ़ा तो कभी साइड की खिड़की पर लटककर पुलिसकर्मियों से गाड़ी छोड़ने की मांग करने लगा।
इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की और सड़क पर यातायात बाधित किया। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी सामने आया।
पुलिस के अनुसार, सोहना चौक पर एक बिना नंबर की थार दिखाई देने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे। युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। गाड़ी के शीशे भी काले थे।
इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटकर गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को चालान की रसीद भी दी। गाड़ी को पार्किंग में ले जाने के दौरान युवक ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों को गाड़ी ले जाने से रोकने लगा।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ईआरवी की टीम ने युवक को काबू कर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया। बाद में पुलिस ने जब्त थार को पार्किंग में खड़ा कराया।
यह भी पढ़ें- Volkswagen जल्द लॉन्च करेगी दो किफायती कारें, हाईटेक फीचर्स और टर्बो इंजन से होगी लैस
