विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतू हत्याकांड: जमीन का सौदा कैंसिल करना पड़ा भारी! जेठ ने सुपारी देकर करवाई थी हत्या, 2 और आरोपी अरेस्ट

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:45 AM (IST)

गुरुग्राम के सोहना में नीतू हत्याकांड में पुलिस ने रुड़की से दो और आरोपियों अनुज और अविनाश को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

नीतू हत्याकांड: रुड़की से दो और आरोपित गिरफ्तार

नीतू हत्याकांड: रुड़की से दो और आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. गुरुग्राम के सोहना में नीतू की गला दबाकर हत्या।

  2. रुड़की से दो और आरोपी अनुज और अविनाश गिरफ्तार।

  3. जमीन विवाद में जेठ संदीप ने रची थी हत्या की साजिश।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सोहना के दौला गांव में 35 वर्षीय महिला नीतू की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार रात रुड़की से दो और आरोपितों अनुज और अविनाश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दोनों घर में घुसे थे और गला दबाकर नीतू की हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता महिला के जेठ संदीप को रविवार रात को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, संदीप ने रुड़की से सुपारी देकर अनुज और अविनाश को बुलाया था। हत्या की साजिश करीब एक महीने से रची जा रही थी।

पुलिस ने संदीप, अनुज और अविनाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। साजिशकर्ता संदीप ने जमीन बेचने के विवाद में महिला की हत्या की साजिश रची। बताया जाता है कि संदीप ने कुछ महीनों पहले महिला के पति प्रशांत की छह कनाल जमीन बेचने का सौदा कराया था और 20 लाख रुपये भी एग्रीमेंट के तौर पर दिए गए थे। लेकिन महिला ने एग्रीमेंट कैसिल कर रुपये वापस कर दिए थे। इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सुबह आठ बजे मजार पर पहुंचे थे हत्यारोपित

पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन सुबह आठ बजे दोनों हत्यारोपित पीर बाबा की मजार पर पहुंचे। संदीप (संदीप महिला के पति प्रशांत के ताऊ का बेटा) दोनों को घर तक बाइक से लेकर आया था। दोनों को घर के पास छोड़कर वह चला गया और फिर दोबारा अपने बेटे को स्कूल से लेकर पहुंचा, तब तक आरोपितों ने महिला की हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद दोनों आरोपितों को गांव से बाहर पीर बाबा की मजार तक संदीप ही छोड़ने गया था। घटना के बाद भी आरोपित परिवार के लोगों के साथ रहा, ताकि लोगों का उस पर शक न हो।

क्या थी रंजिश की वजह?

पुलिस के अनुसार, प्रशांत के पास छह कनाल जमीन है। संदीप उसे बिकवाना चाहता था। संदीप ने प्रशांत की जमीन का किसी के साथ एग्रीमेंट भी कर दिया था, लेकिन नीतू ने एग्रीमेंट के 20 लाख रुपये वापस करा दिए। इसी बात को लेकर संदीप रंजिश रखने लगा था।

यह भी पढ़ें- CCTV कैमरों की दिशा बदलने से खुली पोल, पूर्व सैनिक जेठ निकला महिला की हत्या का मास्टरमाइंड