Move to Jagran APP

चार साल से भाभी को बना रहा था दुष्कर्म का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा Gurugram News

बजघेड़ा थाना इलाके में एक देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार साल से आरोपित जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 07:44 PM (IST)
चार साल से भाभी को बना रहा था दुष्कर्म का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा Gurugram News
चार साल से भाभी को बना रहा था दुष्कर्म का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा Gurugram News

गुरुग्राम, जेएनएन। बजघेड़ा थाना इलाके में एक देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार साल से आरोपित जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। हिम्मत करके पीड़िता ने शिकायत दी है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शिकायत सामने आते ही मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आराेपित की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

ऐसे हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने कई बार आरोपित देवर के खिलाफ शिकायत करने का इरादा किया, लेकिन समाज और परिवार के डर से चुप बैठ जाती थी। वहीं, पुरुष प्रधान समाज में उसे अपनी बदनामी का भी डर था। आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस में शिकायत दी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बहुराष्ट्रीय कंपनी की सीनियर कंसल्टेंट से दुष्कर्म

पिछले दिनों भी गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की सीनियर कंसल्टेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित भी पीड़िता के साथ सीनियर कंसल्टेंट हैं। मामला पिछले साल का है। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक एक दिन पीड़िता का पर्स कंपनी में ही छूट गया था। उसे आरोपित अपने घर लेकर चला गया था। पीड़िता जब अपना पर्स लेने उसके घर पहुंची तो चाय में नशे की गोली मिलाकर पीने के लिए दिया। उसके बाद उसने अश्लील हरकतें की। होश आने पर पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने कई बार शादी करने के नाम पर दुष्कर्म किया।

इस बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपित का किसी और युवती के साथ अफेयर चल रहा है। फिर पीड़िता ने उस युवती से बातचीत की तो उसने कहा कि अश्लील हरकत से लेकर दुष्कर्म तक का वीडियो तैयार है। कंपनी में शिकायत करने पर आरोपित इसे वायरल कर देगा। इसके बाद भी पीड़िता ने कंपनी में शिकायत कर दी। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई लेकिन आरोपित को बरी कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के निर्देश के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Indian Railways: डेली पैसेंजर्स को रेलवे कराएगा आरामदायक सफर, इन लोकल ट्रेनों में होंगे यह बदलाव

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.