विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम: पति के सामने घर की महिलाओं से गैंगरेप, खाली हैं पुलिस के हाथ

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 09:16 PM (IST)

बदमाशों ने दो कर्मचारियों की पत्नियों के साथ उनके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस कई पहलू से जांच ...और पढ़ें

गुरुग्राम: पति के सामने घर की महिलाओं से गैंगरेप, खाली हैं पुलिस के हाथ
गुरुग्राम: पति के सामने घर की महिलाओं से गैंगरेप, खाली हैं पुलिस के हाथ

गुरुग्राम [जेएनएन]। पटौदी थाना क्षेत्र में चल रही एक कंपनी के परिसर में शनिवार की रात साढ़े तीन घंटे तक तांडव करने वाले डकैतों का पुख्ता सुराग 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं लगा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच समिति (एसआइटी) के सदस्य यही मान रहे हैं कि बदमाश किसी दूसरे राज्य के रहने वाले हैं।

डकैतों के स्केच बनाने की भी तैयारी हो रही है। इस बात की चर्चा है कि पांच दिन पहले बदमाशों ने इच्छापुरी रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाले लोहार परिवार के लोगों व महिलाओं के साथ भी मारपीट कर लूटपाट की थी। वहीं, फरुखनगर के एक गांव में भी एक परिवार को बदमाशों ने निशाना बनाया था। हालांकि यह मामले पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं।

तमंचे व डंडो से लैस करीब आठ बदमाश मेटल उत्पाद बनाने वाली कंपनी में शनिवार की रात करीब 12 बजे घुसे थे। बदमाशों ने कंपनी परिसर में ही खुले पोल्ट्री फार्म के केयर टेकर व कंपनी के सात कर्मचारियों को बंधक बना लूटपाट की थी। बदमाशों ने दो कर्मचारियों की पत्नियों के साथ उनके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया था। समाज को शर्मसार करने वाली इस सनसनीखेज वारदात की भनक पुलिस को लगी तो पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे थे। जांच शुरू हुई लेकिन पुलिस के पास अभी कयास के अलावा कोई क्लू नहीं है।

बैंक की आंतरिक प्रणाली में प्रयुक्त डिवाइस के साथ धरे गए शातिर चोर

फफक कर रो पड़ीं महिलाएं

डकैतों की दरिंदगी (सामूहिक दुष्कर्म) की शिकार हुई दोनों महिलाओं के बयान पुलिस ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने कराए। बयान दर्ज कराने से पहले दोनों महिलाएं फफक कर रो पड़ीं। उन्हें महिला पुलिस कर्मियों ने संभाला जिसके बाद ही वह बयान दर्ज करा सकीं।

कंपनी प्रबंधन ने कहा करेंगे मदद

दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ कंपनी प्रबंधन खड़ा हुआ है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अपने कर्मचारियों को हम पहले भी परिवार का हिस्सा मानते थे और आगे भी मानते रहेंगे। बदमाशों को हवालात तक पहुंचाने के लिए पीड़ित पक्ष की जितनी भी मदद करनी पड़े करेंगे।

किसिंग वीडियो मामले में कानूनी पेंच में फंसी पुलिस, अटक गई जांच

बुलंदशहर वाला गैंग तो नहीं

पुलिस कई पहलू से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि बुलंदशहर में लोगों को लूटने व महिलाओं से मारपीट करने वाला गैंग तो गुरुग्राम में नहीं सक्रिय हुआ है। पुलिस की एक टीम ने यूपी पुलिस से संपर्क भी साधा है। यही नहीं अन्य राज्यों की पुलिस से अधिकारी संपर्क कर यह जानने में जुटे हैं कि उनके यहां तो इस तरह की वारदात नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।