विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram News: समझौता कराने के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल, 2 हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2022 09:28 AM (IST)

Gurugram News गुरुग्राम में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत लेने का खेल चल रहा था। 24 घंटे के भीतर ...और पढ़ें

Gurugram News: समझौता कराने के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल, 2 हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Gurugram News: समझौता कराने के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल, 2 हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

गुरुग्राम [आदित्य राज]। किसी भी मामले में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत का खेल शुरू हो चुका है। 24 घंटे के भीतर दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी इस बात का स्पष्ट प्रमाण है। शनिवार शाम डीएलएफ फेज-दो थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को दो हजार रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि रविवार शाम पटौदी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल महेश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

युवक से समझौता कराने के नाम पर मांगे 20 हजार रुपये

दोनों की गिरफ्तारी से उन सभी मामलों के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है, जिन मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात पुलिस करती है। पटौदी चौकी इलाके में रहने वाले एक युवक के मामले को हेड कांस्टेबल महेश कुमार देख रहा था। मामला मारपीट का है। महेश ने युवक से समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे।

हेड कांस्टेबल को पैसे लेते हुए दबोचा

इस बात की शिकायत उन्होंने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से कर दी। इसके बाद ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने जाल बिछाया। युवक को पैसे देकर भेजा। हेड कांस्टेबल द्वारा पैसे पकड़ते ही टीम ने दबोच लिया। इसी तरह का मामला शनिवार भी सामने आया था। एक युवक की बाइक का एक्सीडेंट शंकर चौक के नजदीक हो गया था। बाइक और कार में टक्कर हो गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर डीएलएफ फेज-दो थाने की टीम पहुंची। बाद में समझौता कराने के नाम पर हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने दो हजार रुपये बाइक चालक से मांगे। युवक ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी।

रिश्वत मांगने वाले अधिकारी की तुरंत दें सूचना, होगी कार्रवाई

हेड कांस्टेबल को पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में गुरुग्राम के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकार अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो सूचना दें। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में रिश्वत न दें। रिश्वत देने से लेने वालों का मनोबल बढ़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।