Move to Jagran APP

Modi Cabinet Minister: गुड़गांव के भाजपा सांसद को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, लगातार 5वीं बार बने मंत्री

PM Modi Swearing in Ceremony हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने की हैट्रिक लगा दी। राव इंद्रजीत सिंह लगातार पांचवीं बार मंत्री बने हैं। भाजपा सरकार से पहले वह कांग्रेस सरकार में लगातार दो बार मंत्री बने थे।

By Geetarjun Edited By: Geetarjun Sun, 09 Jun 2024 09:35 PM (IST)
Modi Cabinet Minister: गुड़गांव के भाजपा सांसद को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, लगातार 5वीं बार बने मंत्री
गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने ली शपथ। फोटो- ANI

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने की हैट्रिक लगा दी।

लगातार पांचवीं बार बने मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह लगातार पांचवीं बार मंत्री बने हैं। भाजपा सरकार से पहले वह कांग्रेस सरकार में लगातार दो बार मंत्री बने थे। इतने लंबे समय तक लगातार कुछ ही नेता मंत्री रहे हैं। हरियाणा में कोई नेता लगातार पांच बार राव के अलावा संसद भी नहीं पहुंचा है।

लोगों में राव इंद्रजीत की पैठ ही बनी संजीवनी

गुड़गांव लोकसभा सीट पर मतगणना में इस बार काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती दौर में जहां भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थकों की धड़कने थम गई थीं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और उनके समर्थक खुशी मनाते दिखे थे। 12 राउंड की गिनती के बाद राव इंद्रजीत सिंह बढ़त बना पाए। उसके बाद राव की लीड को राज बब्बर नहीं तोड़ पाए।

गुड़गांव लोकसभा सीट का इतिहास

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1977 में इस सीट को खत्म कर दिया गया था। 2008 में परिसीमन के बाद फिर यह सीट अस्तित्व में आई। यहां 2009 में फिर यहां लोकसभा चुनाव हुआ। 2009 से इस सीट पर राव परिवार का कब्जा रहा है।

राव इंद्रजीत सिंह तब से लगातार सांसद हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गए और चुनाव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत का परचम लहराया था।