विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में मौजूद राम रहीम ने आखिर क्यों बनाई 'अपनों' से दूरी, हनीप्रीत से भी कम हुई मुलाकात

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 10 Feb 2022 02:39 PM (IST)

Gurmeet Ram Rahim News गुरुमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम में नामचर्चा घर की तीसरी मंजिल पर रह ...और पढ़ें

गुरुग्राम में मौजूद राम रहीम ने आखिर क्यों बनाई 'अपनो' से दूरी, हनीप्रीत से भी कम हुई मुलाकात
गुरुग्राम में मौजूद राम रहीम ने आखिर क्यों बनाई 'अपनो' से दूरी, हनीप्रीत से भी कम हुई मुलाकात

गुरुग्राम, आनलाइन डेस्क। अपनी ही 2 साध्वियों से दुष्कर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम फिलहाल 21 दिन के फरलो पर हैं, जिसका बृहस्पतिवार को चौथा दिन है। इस बीच खबर आ रही है कि राम रहीम बेहद सीमित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राम रहीम ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से भी मुलाकात से परहेज किया। बावजूद इसके खबर है कि हनीप्रीत और बाबा गुरुमीत राम रहीम की सिर्फ कुछ ही देर की मुलाकात हुई है। इसके पीछे वजह यह है कि राम रहीम किसी भी तरह से मीडिया की सुर्खियों में नहीं आना चाहते हैं। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि फरलो के दौरान कोई ऐसी बात या काम नहीं किया जाएगा, जिससे राम रहीम की छवि को कोई नुकसान हो या फिर कोई आंच आए। बताया जा रहा है कि गुरुमीत ने अपनी मां से पहले ही दिन मुलाकात की।

इन 3 वजहों से भी ज्यादा लोगों से मुलाकात नहीं कर रहे राम रहीम

सुरक्षा का मुद्दा : गुरुमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम में नामचर्चा घर की तीसरी मंजिल पर रह रहे हैं। पिछले 4 दिन के दौरान वह एक बार ही नीचे उतरे हैं और इसके बाद से वह घर पर ही हैं। इस दौरान राम रहीम की दिनचर्या क्या है? इसका भी किसी को पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम कड़ी सुरक्षा के घेरे में है। मुलाकात को लेकर सुरक्षा को मद्देनजर खास सतर्कता बरती जा रही है। 

सजायाफ्ता कैदी: राम रहीम 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। ऐसे में फरलो के बावजूद राम रहीम किसी आयोजन या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं, क्योंकि इससे मीडिया की सुर्खियों में आने का खतरा है। यहां पर बता दें कि फरलो के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला रैलियां तक करते रहे हैं।

अनुयायियों से भी बना रखी है दूरी: राम रहीम को लेकर इतनी अधिक सतर्कता बरती जा रही है कि उनसे किसी को मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा है। यहां तक कि अनुयायियों से भी मुलाकात की अनुमति नहीं है। कहने का मतलब अनुयायी चाहकर भी राम रहीम से नहीं मिल पा रहे हैं।

हनीप्रीत से मिला, पर नहीं लगी किसी को खबर: सूत्रों के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फरलो के चलते सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दिनों एक पुलिस अधिकारी गुरुग्राम नामचर्चा घर पर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, डेरा प्रमुख ने अब तक एक-दो बार ही अपने परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अलावा राम रहीम ने हनीप्रीत से भी ज्यादा देर तक मुलाकात नहीं की। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत नामचर्चा घर से जा चुकी हैं।  संभवतया आने वाले दिनोें में राम रहीम और हनीप्रीत की मुलाकात हो।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा मुखिया गुरुमीत राम रहीम 2 साध्वियों से दुष्कर्म मामले 20 साल की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा मिल चुकी है। साध्वियों से दुष्कर्म की सजा के तौर पर राम रहीम 2017 से डेरा प्रमुख जेल में बंद हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।