विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहत : 17000 से लेकर 59000 तक का चालान काटने वाली पुलिस ने लिया U-TURN !

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 11:22 AM (IST)

यह एक तरह से दुपहिया और चार पहिया वाहनों सहित सभी तरह के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। अब ...और पढ़ें

राहत : 17000 से लेकर 59000 तक का चालान काटने वाली पुलिस ने लिया U-TURN !
राहत : 17000 से लेकर 59000 तक का चालान काटने वाली पुलिस ने लिया U-TURN !

गुरुग्राम, जेएनएन। एक सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 (New Motor Vehicle Act-2019) लागू होने के बाद से 17000 से लेकर 59000 रुपये तक का चालान काटने वाली गुरुग्राम पुलिस अब बैकफुट पर है। गैर आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आगामी 15 दिन तक गुरुग्राम यातायात पुलिस अब भारी भरकम चालान काटने के बजाय लोगों को नए यातायात नियम के बारे में जानकारी देगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब वह लोगों को नए नियम के बारे में जानकारी देगी और साथ ही अपील भी करेंगी दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक इन नियमों का पालन दूसरों के साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी करें। 

15 दिन तक नहीं कटेगा चालान

दरअसल, यह एक तरह से दुपहिया और चार पहिया वाहनों सहित सभी तरह के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि आगामी 15 दिनों तक गुरुग्राम पुलिस ज्यादा सख्ती नहीं दिखाएगी और 17000 से लेकर 59000 तक की भारी-भरकम रकम चालान के रूप में नहीं वसूलेगी।

लोगों के बीच जागरूकता जरूरी

पुलिस ने चालान काटने के दौरान यह पाया कि लोगों को जानकारी ही नहीं है कि यातायात के क्या नियम हैं और कैसे उनका पालन किया जाए? हालांकि, यह सारे नियम गाड़ी खरीदने के दौरान और लाइसेंस बनवाने के दौरान ही पता हो जाते हैं, लेकिन लोगों में यातायात नियमों के प्रति नादानी भी नजर आई। यही वजह है कि गुरुग्राम पुलिस अब चालकों को जागरूक करने का काम करेगी।

जमा हुई चालान काटने वाली मशीन

यह अपुष्ट जानकारी ही है कि इलेक्ट्रोनिक चालान मशीन (ईसीएम) जमा करा ली गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 15 दिन तक गुरुग्राम पुलिस कोई चालान नहीं काटेगी। 

गौरतलब है कि एक सितंबर को संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के प्रभावी होते ही दिल्ली से सटे गुरुग्राम में यातायात पुलिस सख्त हो गई। इस दौरान सड़कों पर यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों को भारी-भारी भरकम चालान करने की खबरें आने वालीं। 

पहली बार मामला तब सामने आया जब दिनेश मदान नाम के शख्स की स्कूटी का चालान 24000 रुपये कर दिया गया, जबकि उस स्कूटी की कीमत ही 17000 रुपये बताई जा रही है। इतनी भारी रकम चालान के रूप में भरने के जवाब में दिनेश मदान का कहना था कि स्कूटी की कीमत से ज्यादा चालान भरने का कोई मतलब नहीं है, हालांकि, कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अपनी गलती मानी और चालान भरने की बात स्वीकार कर ली। इस तरह गुरुग्राम पुलिस एक ओवर लोडेट टैक्टर का चालान 59000 रुपये किया, जो काफी चर्चा में रहा।

इन 8 सनसनीखेज अफवाहों ने उड़ाई करोड़ों लोगों की नींद, यहां पढ़िए- एक अजब संयोग

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।