विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana BJP Candidate List: नारनौल से कैप्टन अभिमन्यु, फरीदाबाद-गुड़गांव से भी प्रत्याशी घोषित; देखें BJP की लिस्ट

Published: Wed, 04 Sep 2024 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:50 PM (IST)

Haryana Election 2024 हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार शाम को अपने 67 ...और पढ़ें

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। फाइल फोटो
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा ने अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
  2. हरियाणा में अक्टूबर माह में होंगे विधानसभा चुनाव।
  3. BJP ने फरीदाबाद से विपुल गोयल को बनाया उम्मीदवार।

डिजिटल डेस्क, हरियाणा। Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

Haryana BJP Candidate List भाजपा ने फरीदाबाद से विपुल गोयल, गुड़गांव से मुकेश शर्मा और नारनौल से कैप्टन अभिमन्यु को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सोनीपत से निखिल मदान और खरखौदा से पवन खरखौदा को चुनावी मैदान में उतारा है।

इनके अलावा गोहाना से अरविंद शर्मा और अटेली से कुमारी आरती सिंह राव को टिकट दिया गया है। बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा, तिगांव से राजेश नागर, पृथला से चेक चंद शर्मा, पलवल से गौरव गौतम, सोहना से तेजपाल तंवर, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह, रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली से अनिल दहिना, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

आप-कांग्रेस गठबंधन से बढ़ेगी भाजपा की चुनौती

आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पार्टी के लिए गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा बरकरार रखना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। क्षेत्र में भाजपा की तरह ही आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के पास कई मजबूत दावेदार हैं। वर्ष 2014 एवं 2019 जैसी स्थिति भाजपा की नहीं दिख रही है। ऐसे में यदि भाजपा से बगावत करके कोई निर्दलीय सामने नहीं आया फिर आमने-सामने का मुकाबला होगा।

निर्दलीय के सामने आने पर गठबंधन की स्थिति मजबूत हो जाएगी। प्रदेश में गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। लगातार 10 सालों से इसके ऊपर भाजपा का कब्जा है। हरियाणा बनने के बाद सबसे पहला चुनाव जनसंघ ने जीता था। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही नहीं बल्कि संघ के वैचारिक संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारत विकास परिषद सहित कई संगठनों का काफी प्रभाव है।

यह भी पढ़ें- BJP Candidate List 2024: हरियाणा में भाजपा की पहली लिस्ट में नए चेहरों पर दांव, मोदी-शाह की बैठक में लगी मुहर

इस गढ़ पर कांग्रेस की लंबे समय से नजर है। कई बार इस क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आम आदमी पार्टी से गठबंधन होने पर कांग्रेस की ताकत बढ़ गई है। पिछले चुनाव में भाजपा की जीत केवल 30 हजार से अधिक मतों से हुई थी। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मोहित ग्रोवर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मोहित दूसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार भाजपा एवं कांग्रेस की स्थिति बराबर वाली है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन होने से कांग्रेस का पलड़ा मजबूत दिख रहा है। ऐसे में भाजपा एवं गठबंधन के बीच घमासान होगा। यदि भाजपा ने अपने असंतुष्टों को नहीं संभाला वैसी स्थिति में परिणाम कुछ भी हो सकता है।