Move to Jagran APP

Gurugram Weather: गुरुग्राम की सड़कों पर बिछी ओलों की चादर, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

तेज हवा के साथ वर्षा होने से शनिवार शाम मौसम बदल गया। सेक्टर 109 जहाजगढ़ बाबुपुर दौलताबाद बजघेड़ा सहित शहर के कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। आसमान घने बादलों से घिर गया और छह बजे ही अंधेरा छा गया।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM (IST)
Gurugram Weather: गुरुग्राम की सड़कों पर बिछी ओलों की चादर, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
तेज हवा के साथ वर्षा होने से शनिवार शाम मौसम बदल गया।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। तेज हवा के साथ वर्षा होने से शनिवार शाम मौसम बदल गया। सेक्टर 109, जहाजगढ़, बाबुपुर, दौलताबाद, बजघेड़ा सहित शहर के कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। आसमान घने बादलों से घिर गया और छह बजे ही अंधेरा छा गया।

loksabha election banner

सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा और शाम को वर्षा होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन अप्रैल तक वर्षा का मौसम रहने का अनुमान है।

शाम को लगभग पांच बजे घने बादल छाने शुरू हो गए। छह बजे तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। शहर के कई क्षेत्रों में छाेटे आकार के ओले भी गिरे, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वर्षा के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। वाहन चालकों को अंधेरा होने के कारण वाहनों की लाइटें भी जलानी पड़ी।

हवा चलने और वर्षा होने से मौसम ठंडा हो गया। वर्षा होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे नरसिंहपुर में सर्विस लेन, सेक्टर 15 पार्ट टू, ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स सहित पुराने शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हुआ।

बिजली हुई गुल, लोग हुए परेशान

वर्षा के बाद शहर के सिविल लाइन, ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। देर रात तक घरों में बिजली नहीं आई। दुकानों और बड़े प्रतिष्ठानों में बिजली के लिए जेनरेटरों का सहारा लेना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.