Deh Vyapar: गुरुग्राम में देह व्यापार करने वाली महिलाओं समेत युवक पकड़े, पुलिस ने रात में MG रोड पर चलाया अभियान
गुरुग्राम पुलिस ने एमजी रोड सहित कई स्थानों पर वेश्यावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वेश्यावृत्ति में लिप्त 35 लड़कियों व महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सिटी कोर्ट इफ्को चौक सेक्टर-29 सिकंदरपुर और एमजी रोड पर चेकिंग की गई। पुलिस ने महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया ।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीसीपी वेस्ट करण गोयल के नेतृत्व में सेक्टर 51 महिला थाना पुलिस टीम ने एमजी रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं समेत वहां खड़े पुरुषों को भी पकड़ा गया।
अभियान के दौरान सिटी कोर्ट, इफ्को चौक, सेक्टर-29, सिकंदरपुर व एमजी रोड पर पुलिस टीमों ने चेकिंग की। लगभग 35 लड़कियों व महिलाओं को पुलिस टीमों ने हिरासत में लिया। पुलिस टीमों ने सभी महिलाओं को आगे से इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी देकर छोड़ा।
पुलिस ने कब चलाया था अभियान?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात यानी 18 मार्च को गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के नेतृत्व में प्रबंधक महिला थाना सेक्टर-51 व महिला थाना पश्चिम की पुलिस टीमों द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की टीमों द्वारा वेश्यावृत्ति के लिए खड़ी रहने वाली लड़कियों, महिलाओं और लड़कों को पकड़ने के लिए एमजी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की।
इन जगहों पर जमा होते हैं मनचले
इस दौरान पुलिस टीम ने सिटी कोर्ट, इफ्को चौक, सेक्टर-29, सिकंदरपुर व एमजी रोड पर चेकिंग की और वहां पर खड़ी लड़कियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में लगभग 35 लड़कियों व महिलाओं हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने इन लड़कियों को आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों और महिलाओं के इन स्थानों पर खड़े होने से वहां पर आसपास में काम करने वाले लोगों, आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां मनचलों की तादाद काफी होती है जिससे माहौल खराब होता है।
नग्न अवस्था में सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों से गाली-गलौच
उधर, एक अन्य मामले में खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर 85 स्थित पिरामिड सोसायटी में सोमवार रात एक अफ्रीकन नागरिक द्वारा नग्न अवस्था में घूमने, गाली-गलौज, सुरक्षा कर्मियों व लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है।
सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून निवासी 34 वर्षीय थामस एलेक्स के रूप में की गई है।
शरीर पर चोट के निशान
खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार रात पिरामिड सोसायटी के लोगों ने सूचना दी कि एक विदेशी नागरिक नग्न अवस्था में घूम रहा है। इसने सुरक्षा कर्मचारी के साथ बदतमीजी की। इसके शरीर पर चोट के निशान थे और लग रहा था कि वह नशे की हालत में है।
सोसायटी के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने लोगों के साथ भी मारपीट की। धक्का-मुक्की करते हुए एक सुरक्षा कर्मचारी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह नवंबर 2024 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था।यहां पिरामिड सोसायटी के ही टावर पांच में रह रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।