विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कपड़े उतार वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 30 Sep 2023 09:27 PM (IST)

ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाकर युवक को घूमाने के बहाने बुलाकर चलती गाड़ी में कपड़े उताकर उसका वीडियो बनाने और ...और पढ़ें

ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कपड़े उतार वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कपड़े उतार वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

HighLights

  1. घूमने के बहाने गाड़ी में कपड़े उतारकर बनाते थे वीडियो, मारपीट के बाद करते थे लूटपाट
  2. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चार आरोपित गिरफ्तार, इससे पहले भी कर चुके वारदात।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। ऑनलाइन ऐप पर दोस्त बनाकर युवक को घूमाने के बहाने बुलाकर चलती गाड़ी में कपड़े उताकर उसका वीडियो बनाने और मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। डीलएफ फेस चार पुलिस ने गिरोह के चार आरोपितों को पकड़ा है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि चार सितंबर को एक युवक ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी ऑनलाइन ऐप पर दूसरे युवक के साथ बातचीत हुई थी। रात में दोनों सेक्टर-29 मार्केट में मिले।

यहां खाना खाने के बाद जब ये कार में सवार होकर चले तो थोड़ी दूर पर आरोपित व्यक्ति ने कार रोक दी और लघुशंका करने के बहाने से बाहर चला गया। इसी दौरान तीन-चार व्यक्ति मुंह पर मास्क पहने हुए आए तथा इसके साथ मारपीट की और गाड़ी की पिछली सीट पर डालकर इसके कपड़े उतार दिए और मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया।

बिना कपड़ों के बनाया वीडियो

डेबिट कार्ड का पिन मांगने लगे और बिना कपड़ों के वीडियो भी बना लिया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपितों ने गाड़ी भगा ली और थोड़ी दूर बाद तीन व्यक्ति गाड़ी से बाहर कूद गए। कार मोड़ते समय कार का एक्सीडेंट हो गया, फिर कार चलाने वाला व्यक्ति भी वहां से भाग गया।

चार आरोपी पकड़े

पीड़ित व्यक्ति के खाते से आरोपितों ने 95 हजार रुपये निकाले लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद डीलएफ फेस चार की पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपितों को शुक्रवार रात पकड़ लिया। इनकी पहचान केशव, मो हुसैन, रवि वर्मा व प्रदीप के रूप में हुई है।

केशव है गिरोह का सरगना

केशव को दिल्ली के रोहिणी की बालाजी सोसाइटी से, हुसैन को दिल्ली के शाहबाद डेयरी से और रवि व प्रदीप को बवाना से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि केशव इस गिरोह का सरगना है। साजिश के साथ वह लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देता था।

ये भी पढ़ें- Gurugram: मनी लॉन्ड्रिंग में विधायक धर्मसिंह छोकर और उसके दो बेटों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी

आरोपितों ने दिल्ली में भी इस प्रकार की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिस मामले में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ समय पहले ही ये तिहाड़ जेल से बाहर आए थे तथा गुरुग्राम में वारदात को अंजाम दिया था। ये एक अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, उससे पहले ही ये दबोच लिए गए।सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Gurugram: कंपनी कर्मी निकला घोटालेबाज, सात महीनों में किया दस करोड़ का गबन