विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: कंपनी कर्मी निकला घोटालेबाज, सात महीनों में किया दस करोड़ का गबन

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 30 Sep 2023 08:29 PM (IST)

एक आईटी कंपनी के वित्त विभाग में काम करने के दौरान कर्मचारी ने दस करोड़ से ज्यादा का गबन किया। ...और पढ़ें

कंपनी कर्मी निकला घोटालेबाज, सात महीनों में किया दस करोड़ का गबन
कंपनी कर्मी निकला घोटालेबाज, सात महीनों में किया दस करोड़ का गबन

HighLights

  1. कंपनी के निदेशक ने पुलिस आयुक्त व आर्थिक अपराध शाखा को दी शिकायत।
  2. वित्त विभाग में काम करने के दौरान ग्रेटर नोएडा के व्यक्ति ने किया गोलमाल।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। एक आईटी कंपनी के वित्त विभाग में काम करने के दौरान कर्मचारी ने दस करोड़ से ज्यादा का गबन किया। कंपनी के निदेशक ने पुलिस आयुक्त व आर्थिक अपराध शाखा को कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत की। जांच के बाद शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।

सेक्टर 15 स्थित आईटी कंपनी के निदेशक जितेश अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी विनीत भाटी 19 जुलाई 2019 से कंपनी में वित्त प्रमुख के रूप में कार्यरत था। उसे कई वित्तीय और संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इसमें कंपनी के कई लेनदेन को अधिकृत करना भी शामिल था।

छुट्टी पर जाने के बाद चला पता

जुलाई 2023 में वह मेडिकल लीव पर चला गया। इसके बाद कंपनी के कई लेन-देन बंद हो गए। काफी दिनों तक छुट्टी पर रहने और संदिग्ध लगने पर कंपनी ने आंतरिक जांच की। इस दौरान पता चला कि सात महीनों के दौरान आरोपित ने कंपनी के खातों से 10 करोड़ से ज्यादा की रकम अपने व्यक्तिगत खातों में भेजी।

शेयर बाजार में निवेश की रकम

नौ जुलाई को आरेापित से इस रकम के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद उसके बैंक खाते की स्टेटमेंट चेक की गई। इस दौरान कंपनी को आरोपित द्वारा रकम शेयर बाजार में निवेश करने की जानकारी मिली। यह भी पता चला कि रकम की हेराफेरी करने के लिए कंपनी के खातों की पासबुक में गड़बड़ी की गई। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में गोतस्करों ने गोरक्षकों की गाड़ी पर किया पथराव, चलते वाहन से गाय को फेंककर हुए फरार

ये भी पढ़ें- एक महीने की फीस में 101 साल का बना लिया टोल पास, NHAI की वेबसाइट हैक कर किया बड़ा फर्जीवाड़ा