विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में सरेआम की पत्नी की हत्या, पति ने चाकू से ताबड़ताेड़ कई बार किया वार; गिरफ्तार

Published: Sat, 13 Sep 2025 10:17 PM (IST)

गुरुग्राम के पटेल नगर में एक शराबी पति ने पत्नी को शराब के पैसे न देने पर चाकू से मार ...और पढ़ें

शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को चाकू घोपकर मारा डाला।
शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को चाकू घोपकर मारा डाला।

HighLights

  1. शराबी पति ने पत्नी को चाकू से मारा |
  2. शराब के पैसे न देने पर हत्या |
  3. आरोपी पति पुलिस द्वारा गिरफ्तार |

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित पटेल नगर में सरेराह शनिवार को शराब पीने के लिए रुपये न देने पर पति ने चाकू से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया।

वह बचने के लिए वह शोर मचाते हुए भागी, लेकिन पीछा कर पति ने ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही महिला की मौके पर मौत हो चुकी थी।

जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव अतराई निवासी धन्नी उर्फ पपीता (30) वर्तमान में पटेल नगर में पति व बच्चों के साथ रहकर घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थी। मृतका के भतीजे संजय के मुताबिक, शनिवार सुबह ही पति करण दिल्ली से गुरुग्राम आया था।

वह शराब पीने का लती है और अक्सर शराब के लिए पत्नी से रुपये की मांग करता रहता था। वह अक्सर बुआ धुन्नी के साथ कई बार मारपीट कर चुका था।

आरोप है कि शनिवार सुबह आरोपी करण ने अपनी पत्नी धन्नी से रुपये की मांग की थी। धन्नी के इनकार करने पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

इस बीच धन्नी काम पर जाने के लिए घर से निकली तो आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वह बचने के लिए वह शोर मचाते हुए भागी लेकिन पीछा कर आरोपी ने चाकू से कई वार किए।

हमले में गंभीर रूप से घायल धन्नी को रक्तरंजित अवस्था छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ने थाने से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। रहागीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी करण नशे की लत के चलते अक्सर अपनी बीवी को परेशान करता आ रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फेरी वाले से 60 रुपये में खरीदा था चाकू

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने साइकिल पर चाकू बेचने वाले व्यक्ति से 60 रुपये में वारदात में प्रयुक्त चाकू खरीदा था। पत्नी पर चार से पांच बार चाकू से वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिसके चलते आरोपित करण करीब एक माह पहले झगड़े के बाद दिल्ली के पितमपुरा जाकर रहने लगा था। शनिवार को आरोपित ने वापस घर आया था।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिजली कपंनी के 11 ठिकानों पर छापा; 346 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा