विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, कौशल गैंग ने नए मकान पर बरसाई गोलियां

Published: Tue, 14 Jan 2025 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 14 Jan 2025 07:58 PM (GMT+05:30)

Gurugram Firing गुरुग्राम के अशोक विहार फेस-3 में एक तीन मंजिला मकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। आरोप है कि ...और पढ़ें

फायरिंग के बाद खिड़कीमें गोली के निशान।
फायरिंग के बाद खिड़कीमें गोली के निशान।

HighLights

  1. कौशल गिरोह ने अशोक विहार फेस तीन में तीन मंजिला मकान पर कराई फायरिंग।
  2. दहशत फैलाने के लिए 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अशोक विहार फेस-3 में एक तीन मंजिला मकान पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसाई गईं। आरोप है कि यह यह फायरिंग इलाके में दहशत फैलान के लिए की गई। गोलियां चलाने का आरोप कौशल गिरोह पर लगा है।

सेक्टर-12 निवासी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर राम निवास ने अभी नया मकान बनवाया है। उनके मकान पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर खाली कारतूस पड़ मिले हैं। वहीं, मकान पर गोलियों के निशान हैं। कांच वाली खिड़कियों में छेद भी हो गए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर कौशल गिरोह ने पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में कहा गया कि जो भी उनके दुश्मनों की मदद करेगा, उसका यही अंजाम होगा। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे फायरिंग की गई। बाइक सवार दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

Note: प्रारंभिक सूचना के आधार पर यह खबर ब्रेक की गई है। इसे अपडेट किया जा रहा है।