विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्दनाक: बंपर में फंस गया युवक, फिर सीने के ऊपर से उतर गया ईंटों से भरी गाड़ी का पहिया; मंजर देख दहल गए लोग

Published: Wed, 02 Oct 2024 01:45 PM (IST)

Accident in Gurugram हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास ...और पढ़ें

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फाइल फोटो
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।
  2. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
  3. हादसे का मंजर देख लोगों की रूह कांपी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गया और पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के कमला नगर निवासी विजय कुमार ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार दोपहर अपने भांजे झज्जर के कोहंडावाली गांव निवासी 27 वर्षीय प्रीतम के साथ बाइक से गुरुग्राम जा रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक से थे।

फौजी होटल के पास हुआ हादसा

बताया गया कि फतेहपुर मोड़ के आगे फौजी होटल के पास झज्जर की तरफ से आई ईंटों से भरी पिकअप ने प्रीतम की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बंपर में फंस गया और पिकअप का पहिया प्रीतम के ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- आगरा में भीषण हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

वहीं, मौका पाकर पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bhojpur Accident: भोजपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने 3 लोगों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशितों ने फूंका वाहन