विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में भीषण हादसे से परिवार में मचा कोहराम: कंटेनर ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंदा, दो की मृत्यु

Published: Wed, 02 Oct 2024 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:40 PM (IST)

Agra Accident News Two Death Update आगरा के हाथरस मार्ग पर स्थित नंदलालपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ...और पढ़ें

Agra News: सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो।
Agra News: सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. खंदौली में हाथरस मार्ग पर हुआ हादसा
  2. बाइक में पेट्रोल लेने गए थे तीनों भाई
  3. पेट्रोल पंप के सामने कट पर बाइक मोड़ते समय कंटनेर ने रौंदा

जागरण टीम, आगरा। खंदौली में हाथरस मार्ग पर बुधवार सुबह आठ बजे कंटेनर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि उनका तीसरा फुफेरा भाई गंभीर घायल हो गया।

पेट्रोल पंप सामने कट पर बाइक मोड़ते हुए हादसा

घटना बुधवार सुबह आठ बजे की है। टेढ़ी बगिया के रहने वाले 20 वर्ष के चचेरे भाई आस मोहम्मद और शान मोहम्मद घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। फुफेरा भाई बाबूजी भी उनके साथ था। खंदौली में पेट्रोल पंप के सामने बने कट पर बाइक मोड़ते समय हाथरस की ओर से आते कंटेनर ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में आस मोहम्मद और शान माेहम्मद की मौके पर मृत्यु हो गई। मृ़त युवकाें का फुफेरा भाई बाबूजी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए लगाया जाम

हादसे के बाद मौके पर जुटे दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा हंगामा कर दिया। शव कब्जे में लेने पहुंंची पुलिस से ग्रामीणों का विवाद हो गया। दुर्घटना के चलते हाथरस मार्ग पर जाम लग गया। वह मृत युवकों के स्वजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम को खुलवाया। एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत राय ने बताया कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत; एक बार फिर से दिखाई दिया तेंदुआ, डर के कारण खेतों पर नहीं जा रहे लोग

ये भी पढ़ेंः 56 साल बाद बर्फ में मिला पार्थिव शरीर: 1968 में विमान हादसे में बलिदान हो गए थे एयरफोर्स के जवान मलखान सिंह