बूथ मजबूत होने पर ही राष्ट्रीय संगठन होगा और सु²ढ़: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात बूथ पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से सुनें। बूथ स्तर पर एकत्रित होकर संगठन के कार्य पर भी विचार करें।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात बूथ पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से सुनें। बूथ स्तर पर एकत्रित होकर संगठन के कार्य पर भी विचार करें। इससे पार्टी को दोहरा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होने पर ही राष्ट्रीय संगठन को और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गुरुग्राम जिला की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-338 पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनने के बाद पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। जेपी नड्डा ने आपातकालीन को लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि वे उस समय मात्र 19 वर्ष के थे। उन्हें महाविद्यालय में क्लास रूम से ही उठा लिया गया था।
नड्डा ने कहा कि हमें उजाला चाहिए तो अंधेरे को भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 2014 से मन की बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कभी भी राजनीतिक बात नहीं की। बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाली और आमजन से जुड़ी बातों को ही उन्होंने मन की बात में कहा है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू भी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का किया स्वागत
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बादशाहपुर क्षेत्र के बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच आकर प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। इस कार्यक्रम में वार्ड 29 के अधीन आने वाली आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों की सबसे ज्यादा भागीदारी रही। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप यादव ने जेपी नड्डा से सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का परिचय कराया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचय के दौरान जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बेहद खुश दिखाई दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जेपी नड्डा को पगड़ी बांधकर तथा वार्ड-29 के नगर निगम पार्षद तथा पूर्व पार्षद राजेंद्र यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ तथा जिला महामंत्री मनीष गाडौली तथा महेश कार्टरपुरी ने सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को विधायक सुधीर सिगला तथा पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
एससी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भी पहुंचे नड्डा और धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात कार्यक्रम के बाद रविवार को यहां गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में चल रहे भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी थे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार फुलवारिया, राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार आदि उपस्थित रहे।