Move to Jagran APP

नगर निगम की निष्क्रियता का आइना है मोहम्मदपुर झाड़सा गांव

नगर निगम की निष्क्रियता का सबसे बड़ा आइना है गांव मोहम्मदपुर झाड़सा। पानी की निकासी पर ध्यान न दिए जाने से अधिकतर सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 05:31 PM (IST)
नगर निगम की निष्क्रियता का आइना है मोहम्मदपुर झाड़सा गांव
नगर निगम की निष्क्रियता का आइना है मोहम्मदपुर झाड़सा गांव

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम की निष्क्रियता का सबसे बड़ा आइना है गांव मोहम्मदपुर झाड़सा। पानी की निकासी पर ध्यान न दिए जाने से अधिकतर सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहता है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रखा है। न केवल सड़कों पर बल्कि स्कूल परिसर में भी सीवर का पानी भरा हुआ है। हर पल हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हालत यह है कि बाहरी लोग गांव में आने से परहेज करने लगे हैं। गांव के मार्केट की हालत सबसे दयनीय है। ऐसा लगता है जैसे गंदगी में ही मार्केट है। इस बारे में लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं।

loksabha election banner

कुछ साल पहले जब गांव नगर निगम में शामिल किया गया था तो सभी को खुशी थी। लोगों को लगा था कि गांव की तस्वीर बदल जाएगी। शहर की तरह सुविधाएं उपलब्ध होंगी लेकिन धीरे-धीरे उम्मीद निराशा में बदलती जा रही है। सीवर का पानी इस तरह सड़कों पर फैला है कि लोगों को आपस में मिलना-जुलना तक बंद हो गया है। बारिश होने के बाद पूरा गांव तालाब बन जाता है। घरों के भीतर गंदा पानी घुस जाता है। गांव में पानी की निकासी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। हल्की बारिश होते ही अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ऐसा लगता है जैसे तालाब में घर बने हों। नगर निगम जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करे।

नत्थू सिंह, पूर्व सरपंच नगर निगम में जब गांव शामिल हुआ था तो लग रहा था कि कुछ ही समय में तस्वीर बदल जाएगी। सालों बाद भी स्थिति जस की तस है। मूलभूत सुविधाओं के ऊपर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे अच्छा तो पंचायत व्यवस्था थी। अब कोई सुनने वाला ही नहीं है।

लायकराम, पूर्व सरपंच ईमानदारी से कोई काम करने को तैयार नहीं है। यदि एक-एक सुविधा के ऊपर ध्यान दिया जाए तो कुछ समय में ही तस्वीर बदल जाएगी। केवल राजनीति की जा रही है, काम नहीं। धीरे-धीरे समस्याएं काफी गंभीर हो जाएंगी। जल्द से जल्द एक-एक करके समस्याओं को दूर किया जाए।

कैप्टन रामफूल गांव में एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे शुरू करना है। गांव में पानी की निकासी की समस्या दूर करने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। लोगों की शिकायत जायज है।

-सुनील कुमार, स्थानीय नगर निगम पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.