दुष्कर्म के आरोप पर जिम संचालक गिरफ्तार
या गुरुग्राम में रहने वाली तेरह वर्षीय लड़की के साथ जिम संचालक द्वारा दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 24 वर्षीय जिम संचालक सुशील को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी तीस जून को भी सुशील उसे जबरन अपनी कार में डाल एक होटल ले गया था जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच सेक्टर 51 महिला थाने की टीम कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि लड़की सोमवार दोपहर बाद करी
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नया गुरुग्राम में रहने वाली तेरह वर्षीय लड़की के साथ जिम संचालक द्वारा दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 24 वर्षीय जिम संचालक सुशील को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी तीस जून को भी सुशील उसे जबरन अपनी कार में डाल एक होटल ले गया था जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच सेक्टर 51 महिला थाने की टीम कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि लड़की सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे घर से ट्यूशन के लिए निकली। कुछ दूर ही गई थी कि सुशील कार लेकर मिला। पीड़ित लड़की के मुताबिक सुशील ने कहा कि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है। यह कहते हुए उसने हाथ पकड़ अपनी कार में बैठा लिया। वहां से अज्ञात स्थान पर बने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम लड़की घर पहुंची और वारदात बारे माता-पिता को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मंगलवार को आरोपित सुशील को पकड़ जेल भेज दिया गया है।