संसाधनों के समुचित उपयोग की दी जानकारी
जासं, नया गुरुग्राम: पिछले कुछ वर्षों में साइबर सिटी में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण या
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jan 2018 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 06:49 PM (IST)
जासं, नया गुरुग्राम: पिछले कुछ वर्षों में साइबर सिटी में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात की समस्या व यात्रा की वित्तीय लागत बढ़ी है। यही नहीं संसाधनों का अपव्यय भी देखने को मिलता है। शहर की कामकाजी आबादी करीब दस लाख की है जिनमें पचास फीसदी से ज्यादा लोग तीस मिनट या इस से ज्यादा का समय कार्यालय आने-जाने में लगाते हैं। यह आंकड़ा रियल एस्टेट पोर्टल नोब्रोकर द्वारा करवाए गए कस्टमर-टू-कस्टमर सर्वेक्षण के बाद सामने आया है। आंकड़ा इकट्ठा करने के बाद संस्था के सह-संस्थापक अमित कुमार ने गुरुवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के जरिये लोगों को संसाधनों के समुचित उपयोग करने के बारे में बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें