निगमायुक्त से 10 से 11 बजे मिल सकेंगे पार्षद
नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नगर निगम पार्षदों से अपने कार्यालय में मिलेंगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 06:20 AM (IST)
जासं, गुरुग्राम: नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक नगर निगम पार्षदों से अपने कार्यालय में मिलेंगे। पार्षदों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान करवाना निगमायुक्त की विशेष प्राथमिकता होगी। निगमायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निगम पार्षदों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष प्राथमिकता टैग के साथ संबंधित अधिकारी को भेजा जाएगा। अधिकारियों को भी इन शिकायतों का समाधान विशेष प्राथमिकता के साथ करना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें