सुरक्षित यातायात को लेकर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
सेक्टर चार सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दूसरे चरण की यातायात सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा पुलिस द्वारा करवाई गई। इसमें अक्टूबर में आयोजित प्रथम चरण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समय सुबह ग्यारह बजे से बारह बजे तक का रहा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सुरक्षित यातायात मुहिम के तहत सेक्टर चार सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यातायात सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा पुलिस द्वारा करवाई गई। इसमें अक्टूबर में आयोजित प्रथम चरण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का समय सुबह ग्यारह बजे से बारह बजे तक का रहा। इसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताते हुए जीवन के महत्व के बारे में बताया। सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने दैनिक जागरण की मुहिम की भी सराहना की।